मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना 2023 Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana पात्रता एवं लाभ

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana 2023 उत्तर प्रदेश सरकार ने हरित राज्य बनने की कई कोशिशें की हैं, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना नाम है। इस योजना के तहत वृक्ष लगाने वाले लोगों को 50,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। जिससे लाभार्थी आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और अधिक लोगों को पौधे लगाने की प्रेरणा मिलेगी। योजना का लाभ कैसे मिलेगा और कौन पात्र होगा? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको अंत तक यह लेख पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana 2023 की पूरी जानकारी इस लेख में देंगे। तो आइए मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना पर चर्चा करें।

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana 2023

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया है। मनरेगा योजना का कोई लाभार्थी अपनी निजी जमीन पर वृक्षारोपण करता है तो उसे सरकार से धन मिलेगा। लाभार्थी को मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत कम से कम 200 पौधे अपनी निजी जमीन पर लगाने होंगे। अगर लाभार्थी अपनी निजी जमीन पर 200 वृक्षों का पौधारोपण करता है, तो उसे सरकार द्वारा तीन वर्ष में 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे मदद का पैसा भेजा जाएगा। इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी की जा सकेगी और राज्य को हरित राज्य बनाने में मदद मिलेगी। कृषि वृक्ष धन योजना के तहत छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम  Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana
शुरू की गई  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक  
उद्देश्यपौधे लगाने और उनका संरक्षण करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ50,000 रुपए  
राज्य  उत्तर प्रदेश
साल  2023
आवेदन प्रक्रिया  ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  जल्द लॉन्च होगी  

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना को शुरू किया, जिसका उद्देश्य राज्य को हरित बनाने के लिए पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने में आर्थिक मदद करना है। इसके माध्यम से लोगों को अपनी जमीन पर अधिक पौधरोपण और उनका संरक्षण करने पर 50,000 रुपये मिलेंगे। राज्य के किसानों की आय को बढ़ाकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। यही कारण है कि सरकार हर साल पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण का महत्व बताती है। ताकि लोग पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान दे सकें।

15 अगस्त को लगाए जाएंगे 50 लाख पौधे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जुलाई को वन महोत्सव को सफल बनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के हर गांव में कम से कम 1000 पौधे लगाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे उत्तर प्रदेश के हर गांव को हरित राज्य बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने भी बताया कि 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश में 5000000 पौधे लगाए जाएंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए प्रबंधन शुरू कर दिया है। साथ ही, अधिक से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान भी चलाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कृषक वृक्ष धन योजना के तहत लगाए जाने वाले पौधों की सूची

इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु उम्मीदवार को अपनी जमीन पर कौन-कौन से पौधे लगाने होंगे इनकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • नींबू
  • चीकू
  • आंवला
  • आम
  • कटहल
  • बांस
  • अमरुद
  • नीम
  • बबूल
  • कदम
  • शीशम
  • यूकेलिप्स
  • सागोन 

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के मुख्य बिंदु

  • लाभार्थी को मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत तीन वर्ष में 300 पौधे लगाने होंगे।
  • पौधों में 2 से 3 मीटर की दूरी होनी चाहिए।
  • मनरेगा में पौधों की लागत वन विभाग की दरों के अनुसार निर्धारित होगी।
  • वन विभाग इस योजना को लागू करेगा।
  • मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत वन विभाग और उद्यान विभाग की पौधशाला से पौधे प्राप्त किए जाएंगे।
  • संबंधित खेत स्वामी पौधों की सुरक्षा करेगा।

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana का उद्देश्य राज्य के नागरिकों और किसानों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करना है।
  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों और उन लोगों को मिलेगा जिनके पास अपनी खुद की जमीन है।
  • योजना के तहत अच्छी गुणवत्ता वाले छायादार, औषधी, फलदार और बहुवर्षीय वृक्षों का वृक्षारोपण किया जाएगा। जो आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं।
  • जल संचयन करने वाले पौधे ऐसे स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां पानी का स्तर कम है या डाक क्षेत्र में है।
  • Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana, मनरेगा के तहत पौधों का रखरखाव करने के लिए किसानों और राज्य के अन्य लोगों को तीन वर्ष तक धन देगा।
  • इन पेड़ों की कटाई करके किसान भी धन कमा सकेंगे।
  • मात्र 200 पौधों का रोपण और संरक्षण करने पर लाभार्थी को 50,000 रुपये का लाभ मिलेगा।
  • राज्य सरकार की मदद लाभार्थी के बैंक खाते में दी जाएगी।
  • यह योजना राज्य के किसानों को उनकी निजी जमीन पर पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करेगी।
  • मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना में योग्य किसानों का चयन करने के लिए सर्वेक्षण ब्लॉक स्तर से शुरू किया गया है।
  • किसानों को Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana का लाभ मिल सकता है, जिसके माध्यम से उनकी आय दोगुनी हो सकती है।
  • कृषक वृक्ष धन योजना के पात्र लाभार्थी आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे।

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • मनरेगा के तहत काम करने वाले व्यक्ति के पास जॉब कार्ड होना अनिवार्य है।
  • किसानों के नाम पर जमीन होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदक को कम से कम 200 पौधे अपनी जमीन पर लगाना होगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि बैंक खाते में जमा की जाएगी, इसलिए आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आपको पहले अपने ब्लॉक ऑफिस जाना चाहिए।
  • Mukhymantri Krishak Vriksh Dhan Yojana का आवेदन फॉर्म वहाँ से डाउनलोड करना होगा।
  • जब आप फॉर्म प्राप्त करते हैं, आपको सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • तब आपको फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म को वही स्थान से वापस जमा करना होगा जहां से आपने पहले इसे प्राप्त किया था।
  • आपके दस्तावेजों की जांच फॉर्म जमा करने के बाद की जाएगी। सही पाए जाने पर आपको इस कार्यक्रम का लाभ मिलेगा।
  • इस तरह आप उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना FAQs

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana किस राज्य में शुरू की गई है?

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना उत्तर प्रदेश राज्य में शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना के अंतर्गत कितने वृक्ष लगाने पर लाभ मिलेगा?

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के अंतर्गत कम से कम 200 पौधे लगाने पर लाभ मिलेगा।

Mukhymantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के तहत कितने रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी?

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।   

Leave a Reply